फ़िलिस्तीन की राष्ट्रीय एकता की सरकार ने बैतुल मुक़द्दस में इस्राईल के अपराधों को मध्यपूर्व में धार्मिक युद्ध की पृष्ठिभूमि बताया है।
फ़िलिस्तीन की राष्ट्रीय एकता की सरकार के प्रधान मंत्री रामी हम्दुल्लाह के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक हुयी जिसमें सदस्यों ने बैतुल मुक़द्दस में फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ चरमपंथी ज़ायोनियों और इस्राईली सैनिकों की आपराधिक कार्यवाहियों पर गहरी चिंता जतायी और बल दिया कि इस शहर में जो घटनाएं हो रही हैं वे मध्यपूर्व को धर्म युद्ध की ओर ले जाएंगी। फ़िलिस्तीन की राष्ट्रीय एकता की सरकार के सदस्यों ने ज़ायोनी सैनिकों के निरंतर हमलों व अतिक्रमण के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीनी जनता के समर्थन को ज़रूरी बताते हुए बैतुल मुक़द्दस, इसके निवासियों और अलअक़्सा मस्जिद की रक्षा पर बल दिया।रामी हमदुल्लाह ने बैतुल मुक़द्दस शहर में मंगलवार की झड़प के बाद फ़िलिस्तीनी जनता के विरुद्ध इस्राईली सेना के हमले में संभावित तेज़ी को रुकवाने के लिए अरब देशों से तुरंत कार्यवाही करने की मांग की।हालिया हफ़्तों में बैतुल मुक़द्दस में फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनियों बीच झड़पें तेज़ हो गयी हैं और बाहर से ला कर बसाए गए ज़ायोनियों ने मस्जिदुल अक़्सा पर हमले करके और फ़िलिस्तीनियों की मस्जिदों को ध्वस्त कर इन झड़पों को धार्मिक रूप दे दिया है।
19 नवंबर 2014 - 18:59
समाचार कोड: 652457
फ़िलिस्तीन की राष्ट्रीय एकता की सरकार ने बैतुल मुक़द्दस में इस्राईल के अपराधों को मध्यपूर्व में धार्मिक युद्ध की पृष्ठिभूमि बताया है।